नीबू (यूरेका)

नीबू का पौधा (किस्म -यूरेका)

नीबू की खेती किसान शानदार मुनाफा कमा सकते हैं वहीँ इसकी खेती अधिक मुनाफे वाली खेती के रूप में जानी जाती है| इसके पौधे एक बार बड़े हो जाने के बाद कई साल तक फल देते रहते हैं| नीबू की खेती कम खर्च पर अधिक मुनाफे वाली फसल है| इसका पेड़ लगाने के बाद 15 से 20 साल तक पैदावार देते हैं| भारत दुनिया में सबसे अधिक नीबू उत्पादन वाला देश है| आमतौर पर नीबू का इस्तेमाल खाने के अलावा अचार बनाने में किया जाता है| मौजूदा वक़्त में नीबू बहुत ही उपयोगी फल है जिसे कॉस्मेटिक कंपनियां और फार्मासिटिकल कंपनियों द्वारा उपयोग में  लाया जाता है|

नीबू के पौधे को लगाने हेतु आवश्यक बिंदु-

1. नीबू को सभी प्रकार की मिट्टियों में आसानी से उगाया जा सकता है| नीबू की खेती के लिए हल्की तथा अच्छी जल निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए|
2. प्रतिरोपण करने से पूर्व खेत की जुताई अच्छे से करनी चाहिए तथा गोबर की खाद डालनी चाहिए|
3.  रोपण के समय हर पौधे के बीच दूरी 10*10 या 12*12 फुट की होनी चाहिए तथा गड्ढे का आकार 1.5 * 1.5 फुट से कम न हो|
4. नीबू की यूरेका किस्म बहुत ही जल्दी फल देती है जिससे आप नीबू का भण्डारण अधिक समय के लिए कर सकते हैं|
5. इसके एक एकड़ में 300 से 400 पेड़ लगाये जा सकते हैं तथा एक पेड़ 1 कुंतल से अधिक फल देता है|
6. मण्डी में नीबू की कीमत 50 से 80 रुपये तक रहती है| सही तरीके से खेती करने पर किसान एक एकड़ से 10 से 12 लाख सालाना कमा सकता है|