अफ्रीकन महोगनी

कृषि के साथ बागवानी के जरिये किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं| बागवानी में किसान भाई फल या फिर इमारती लकड़ी के पौधे लगा सकते हैं| इन पौधों के बीच में आप छोटी फसलों की खेती भी कर सकते हैं, जिससे आपकी आय दोगुनी हो जाएगी| महोगनी एक ऐसा पेड़ है जिसे लगाकर आप करोडपति बन सकते हैं| यह पेड़ 10 से 12 साल में पूरा हो जाता है| इसकी लकड़ी मजबूत तथा लम्बे समय तक उपयोग में लायी जाने वाली होती है| यह पेड़ शुरू से हल्का लाल रंग का होता है| इस पर पानी का कोई नुकसान नहीं होता है| यह पेड़ 50` से अधिक तापमान सहन कर सकता है| पानी की कमी होने पर भी यह पेड़ अपना विकास करता रहता है|
  1. इस पेड़ में 5 साल में एक बार बीज आता है, जिसका उपयोग दवा के रूप में किया जाता है| यह कैंसर, ब्लड-प्रेशर, अस्थमा, सर्दी, मधुमेह आदि कई प्रकार के रोगों में लाभ दायक है|
  2. महोगनी को सारे खेत में भरकर तथा खेत के चारों तरफ भी लगा सकते हैं|
  3. चारों तरफ लगाने पर प्रत्येक पौधे से बीच दूरी 8 फीट तथा पूरे खेत में लगाने पर 12×12 फीट की दूरी रखते हैं|
  4. पौधे का रोपण करने के समय 1.5×5 फुट गड्ढा करके गोबर की खाद तथा दीमक की दवा लगाकर मिट्टी को उपजाऊ बना लेना चाहिए|
  5. पानी की कम व्यवस्था होने पर भी यह पेड़ अच्छा विकास करता रहता है|
  6. महोगनी की लकड़ी का रेट 2200 रुपये घन फीट है|एक पेड़ से हमें लगभग 20 से 25 घन फीट लकड़ी प्राप्त होती है|
  7. 10 साल में पेड़ तैयार होने पर एक पेड़ 40 से 50 हजार तक की आमदनी कर सकते हैं|