
बेरी एक ऐसा फल है जो स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य वर्धक भी होता है| हम सभी जानते हैं कि आजकल दिल की बीमारियां खराब लाइफस्टाइल के कारण बढ़ रही हैं। स्वस्थ रहने के लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हैं। यहां हम आपको बेर खाने के फायदे बताने वाले हैं जो मौसम में ताजे और बाकी समय सूखे मिलते हैं। शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर बेर को खाने के कई फायदे हैं। बेर में पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।
-
बेर में कई ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ा सकते हैं। बेर में पाया जाने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड फ्लो और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है। बेर आप ताजा खाएं या सूखा दोनों से ही आपको ये फायदा मिलेगा। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
बेर खाने से दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं। बेर में फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी बनाने में मददगार साबित होता है। दिल की बीमारियों से बचने के लिए आप हर दिन बेर का सेवन कर सकते हैं।
बेर में मैग्नीशियम, तांबा, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे कई खनिज होते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कारगर साबित होते हैं। बेर खाने से आपको स्वाद तो मिलेगा ही साथ ही साथ आपकी हड्डियां भी मजबूत होती है
बेर में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6 और सी की भरपूर मात्रा होती है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स हमारे दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। तनाव और चिंता से बचने के लिए सूखे बेर या बेर के पाउडर की ड्रिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बेर की खेती करने के फायदे -
बेर एक वीरानी पेड़ माना जाता है| यह शुष्क क्षेत्र में सर्वाधिक कमाई करने वाला पौधा है| जहाँ पर पानी की समस्या होती है वहां इसकी खेती करने से अधिक कमाई की जा सकती है| इसके रख-रखाव में खर्च भी कम आता है| बेर की कई किस्में होती हैं लेकिन थाई एप्पल सबसे अच्छी किस्म मानी जाती है| यह गोल होता है इसकी चमक तथा वजन दोनों ही बहुत अच्छे होते हैं
बेर की खेती करने हेतु ध्यान रखने योग्य बातें-
1. बेर कि खेती के लिए किसी भी प्रकार की उपजाऊ मिट्टी उपयुक्त होती है| इसके लिए शुरुआत में थोडा खाद व पानी का ध्यान रखना पड़ता है| कुछ समय बाद यह मिट्टी से अपना पोषण प्राप्त करता रहता है|
इसका पेड़ लगाने के लिए आपको अच्छी किस्म की अच्छी कलम ही लगनी चाहिए |
यह वर्ष में एक बार ही फल देता है लेकिन एक बार में ही यह मालामाल कर जाता है|
इसके एक पेड़ से एक वर्ष में 1 से 1.5 कुन्तल तक फल का उत्पादन किया जा सकता है| इसकी फसल लेने के बाद कटिंग करनी होती है थाई एप्पल बेरी के पेड़ में कांटे नहीं होते हैं|
इसका रोपण 15×15 फुट की दूरी पर होता है| एक एकड़ में इसके लगभग 200 पेड़ लगाये जा सकते हैं|
एक एकड़ में आप प्रतिवर्ष 5 से 6 लाख रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं|