मौसमी (न्यू सेलर)

मौसमी की खेती करने में लोग बहुत ही असमंजस में रहते हैं कि किस प्रजाति की खेती की जाये जिससे एक अच्छी आमदनी की जा सके| इसमें काफी प्रजातियाँ होती हैं लेकिन न्यूसेलर एक अच्छी किस्म है जिसमे रोगों से लड़ने की क्षमता अधिक होती है, तथा उत्पादन भी अधिक कर सकते हैं| इस फल में गिरने की समस्या नहीं आती है क्योंकि यह कभी पकता या पीला नहीं होता है| इस वजह से यह फायदेमंद साबित होता है|

  1. मौसमी के लिए दोमट तथा बलुई मिट्टी अधिक उपयोगी है| इसके पौधे के लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए|
  2. मौसमी के पौधे का रोपण करने के लिए आवश्यक मिट्टी का P.H. मान 5.5 से 7.5 के बीच होना उचित है|
  3. यह पौधा रोपण करने के लिए कोई विशेष मौसम आवश्यक नहीं है, यह किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है| इसके लिए केवल पानी की उचित व्यवस्था हो|
  4. मौसमी के फल का आकार बड़ा होता है अतः इसका फल लेने के लिए दो वर्ष तक प्रतीक्षा करनी चाहिए| अन्यथा पेड़ के टूटने का खतरा रहता है|
  5. बाजार में मौसमी के फल की कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक रहती हैं| इसका एक पेड़ 1 कुंतल से अधिक फल देता है |
  6. मौसमी के पौधे की रोपाई करते समय ध्यान रखना चाहिए कि प्रत्येक पौधे के बीच 12×12 फीट की दूरी होना अनिवार्य है| एक एकड़ में इसके 300 से अधिक पेड़ लगाये जा सकते हैं|
  7. एक एकड़ में लगभग 300 पेड़ लगाकर किसान 10 से 12 लाख रुपये तक कमा सकते हैं|