
सफ़ेद चन्दन
प्राचीन समय में मान्यता थी कि चन्दन की खेती पहाड़ों में अधिक होती थी परन्तु वह लाल चन्दन था| जब से सफ़ेद चन्दन की खेती शुरू हुई है, तब से सभी राज्यों में इसका उत्पादन किया जाने लगा है| सफ़ेद चन्दन की लकड़ी बहुत महँगी होती है| बाजार में इसका मूल्य 8 से 10 हजार रुपये किलो है, जबकि विदेशों में इसका मूल्य 25 हजार रूपये किलो तक है| इस हिसाब से देखा जाए तो इसके एक पेड़ से ही लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है| एक एकड़ क्षेत्रफल में चन्दन की खेती शुरू करने के लिए लगभग 1 लाख रुपये की लागत आती है| अतः इसकी खेती करके 10 से 12 सालों में आप करोड़ों रुपये कमा सकते हैं|
चन्दन की खेती किसी भी तरह की मिट्टी में की जा सकती है| यह पथरीली, बंजर तथा ऊसर मिट्टी में भी जल्दी विकसित हो जाता है|
रोपण से पहले जमीन को अच्छे से तैयार करके गोबर की खाद डाल कर जमीन को उपजाऊ बना लेना चाहिए|
एक एकड़ जमीन में लगभग 400 पेड़ लगाये जा सकते हैं| इसके रोपण के समय एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच की दूरी 10×10 फुट पर होनी चाहिए|
एक चन्दन का पेड़ 10 साल में लगभग 50 हजार तक की बिक्री होती है| इस हिसाब से एक एकड़ से लगभग 2 करोड़ तक की आमदनी कर सकते हैं|
सफ़ेद चन्दन औषधीय गुणों से भरपूर होता है| इसका उपयोग कंठी माला, अगरबत्ती, साबुन, खिलौनों, परफ्यूम, तथा हवन सामग्री बनाने में किया जा सकता है|