नीबू का पौधा (किस्म -यूरेका)

नीबू की खेती किसान शानदार मुनाफा कमा सकते हैं वहीँ इसकी खेती अधिक मुनाफे वाली खेती के रूप में जानी जाती है| इसके पौधे एक बार बड़े हो जाने के बाद कई साल तक फल देते रहते हैं| नीबू की खेती कम खर्च पर अधिक मुनाफे वाली फसल है| इसका पेड़ लगाने के बाद 15 से 20 साल तक पैदावार देते हैं| भारत दुनिया में सबसे अधिक नीबू उत्पादन वाला देश है| आमतौर पर नीबू का इस्तेमाल खाने के अलावा अचार बनाने में किया जाता है| मौजूदा वक़्त में नीबू बहुत ही उपयोगी फल है जिसे कॉस्मेटिक कंपनियां और फार्मासिटिकल कंपनियों द्वारा उपयोग में  लाया जाता है|

नीबू के पौधे को लगाने हेतु आवश्यक बिंदु-

  1. नीबू को सभ प्रकार की मिट्टियों में आसानी से उगाया जा सकता है| नीबू की खेती के लिए हल्की तथा अछि जल निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए|
  2. प्रतिरोपण करने से पूर्व खेत की जुताई अच्छे से करनी चाहिए तथा गोबर की खाद डालनी चाहिए |
  3. रोपण के समय हर पौधे के बीच दूरी 10×10 या 12×12 फुट होनी चाहिए तथा गड्ढे का आकार 1.5×1.5फुट से कम न हो|
  4. नीबू की यूरेका किस्म बहुत ही जल्दी फल देती है जिससे आप नीबू का भण्डारण अधिक समय के लिए कर सकते है|
  5. इसके एक एकड़ में 300से 400 पेड़ लगाये जा सकते है तथा एक पेड़ 1 कुंतल से अधिक फल देता है|
  6. मंडी में नीबू की कीमत 50 से 80 रुपये तक रहती है| सही तरीके से खेती करने पर किसान एक एकड़ से 10 से 12 लाख सालाना कमा सकता है|