
अमरुद
अमरुद की खेती हमारे देश में काफी बड़े स्तर पर होती है| जिससे किसान अच्छी कमाई भी कर रहे हैं| यह वर्ष में दो बार फल देता है| इसका फल जुलाई तथा दिसम्बर के महीने में आता है| इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है| जिसके कारण यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है|
अमरुद की खेती के लिए ध्यान रखने योग्य बातें –
इसकी रोपाई किसी भी समय कैसी भी परिस्थिति में कर सकते हैं लेकिन उपयुक्त समय फरवरी माना जाता है|
यह 5 से 50 डिग्री तक तापमान सहन कर सकता है| इसके कारण इसके पौधे पर अधिक सर्दी या गर्मी का असर कम होता है|
यह पेड़ 8×12 फुट की दूरी पर लगाया जा सकता है| अतः एक एकड़ में 400 पेड़ आसानी से आ जाते हैं|
सर्दियों के मौसम में इसका फल बाजार में 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक बिकता है| अतः यह एक फायदेमंद फसल साबित होती है|
एक अमरुद का पेड़ वर्ष में 2 बार फल देता है| अतः एक पेड़ से दोनों फसलों से 1 कुन्तल से ज्यादा फल प्राप्त किये जा सकते हैं|
इस हिसाब से एक अनुमान के मुताबिक एक एकड़ से 8 से 10 लाख रुपये की आमदनी हो जाती है|